फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पानी की टंकी में नहा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एक ओर शासन लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने का दावा कर रहा है, वहीं लोग पानी आपूर्ति करने वाली टंकी में ही नहाकर इसे दूषित कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामला ग्राम रजवारा स्थित जलजीवन मिशन योजना की पानी की टंकी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव-गांव शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए नमामि गंगे योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत पानी का जलशोधन यंत्र में शोधन किया जाता है। फिल्टर पानी को टंकी में रखा जाता है। टंकी से पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया जाता है। अधिकारी इसमें शुद्ध पानी की आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। लेकिन, ग्राम रजवारा स्थित टंकी से शुद्ध पानी का दावा दम तोड़ रहा है। यहां अनदेखी के चलते लोग टंकी पर चढ़कर नहा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग टंकी में नहाते नजर आ रहे हैं। दो युवक पहले टंकी के ऊपर खड़े होते हैं, इसके बाद कपड़े उतार कर नहाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें