फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 12 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने मांगे एस्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खस्ताहाल पड़े 12 मार्गों पर जल्द ही आवागमन सुगम होगा। शासन ने लोक निर्माण विभाग से सड़कों के एस्टीमेट मांगे हैं। स्वीकृति मिलने के बाद सड़कों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की कार्ययोजना भेजी थी। 14 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने विभाग से एस्टीमेट मांगे थे। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की नाप के बाद एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिए। सड़कों की ईएफसी होने के बाद बजट जारी किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया अपनाकर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें