फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संगीत संध्या में सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर झूम उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। नगर में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी और पीरों के मेला महोत्सव में मंगलवार को गुल सक्सेना और अतुल पंडित ने अपने शानदार गीतों के माध्यम से जन समूह का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना से संगीत निशा का शुभारंभ हुआ। गायिका गुल सक्सेना ने सत्यम शिवम सुंदरम... गीत सुनाया तो श्रोता झूम उठे। इसके अलावा उन्होंने ‘मेरे ख्यालों में जो आए, आकर मुझे छेड़ जाए’ उससे कहो मेरे सामने तो आए, ‘मेरा दिल प्यार का दीवाना, दीवाना प्यार का परवाना’ सुनाया। इसके बाद दोनों कलाकारों ने युगल गीत सुनाकर जनता की वाहवाही लूटी। अतुल पंडित ने ‘दरदे दिल, दरदे जिगर’, ‘पहले तो मैं शायर था आशिक बनाया आपने’ आदि गीत सुनाया। कार्यक्रम का संचालन उदय प्रकाश गुप्ता ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह ने मानसरोवर की सफाई करने वाले युवाओं के अलावा जल सहेलियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें