फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंत्री पुत्र की कार की टक्कर से घायल तीसरे व्यक्ति के इलाज के लिए लोगों ने मदद को उठाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 जनवरी से अस्पताल में जिंदगी और मौत से कर रहा संघर्ष, घटना में घायल हुए दो युवकों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राज्यमंत्री के पुत्र की कार की टक्कर से घायल हुए दो युवकों की मौत होने और तीसरे व्यक्ति की हालत नाजुक होने के बाद उसके इलाज में मदद के लिए अब जिले के लोगों ने हाथ बढ़ाए हैं। सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील करने के बाद लोग ऑनलाइन उसके परिजनों के खाते में रुपये पहुंचा रहे हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम बरखेरा में 26 जनवरी की देर रात को सुंदरकांड करके 18 वर्षीय शिवेंद्र अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय अनुज व गांव के 45 वर्षीय शंकर याद सड़क पर अपनी बाइक पर बैठ रहे थे। तभी राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र की कार ने तीनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें शिवेंद्र की मौत हो गई थी। जबकि अनुज व शंकर को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया था। यहां 8 फरवरी को अनुज की भी मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्राम बरखेरा में जाखलौन ललितपुर सड़क मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन करीब सात घंटे तक चला था और डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ था। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीसरे घायल शंकर यादव अभी भी जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। शंकर के इलाज के लिए बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर मदद की अपील की गई। जिसके बाद लोगों ने साेशल मीडिया के जरिए ही मदद को ऑनलाइन रुपया भेजना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें