फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दोनों तरफ से फायरिंग के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी क्षेत्र में दुकान के बाहर दो पक्षों में हुए विवाद और फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

29 जून की रात कोतवाली सदर अंतर्गत गल्ला मंडी के पास दुकान के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। फायरिंग भी की गई थी। पुलिस ने प्रथम पक्ष के सूर्य प्रताप सिंह की तहरीर पर सचिन कोरी निवासी ग्राम करगन, पंकज कोरी निवासी नवीन गल्ला मंडी के पास और विक्की कोरी निवासी मोहल्ला रामनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि, दूसरे पक्ष के विक्की कोरी की तहरीर पर कृष्णा राजा, रविंद्र राजा, सूर्यप्रताप, लालसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने रविंद्र सिंह, सूर्यप्रताप सिंह निवासी नवीन गल्ला मंडी और सचिन कोरी, पंकज कोरी, विक्की कोरी को गिरफ्तार किया। विक्की कोरी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें