फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिंदा को मरा दिखाकर बंद कर दी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिव्यांग कल्याण विभाग ने एक जिंदा व्यक्ति को मरा दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी। मुख्य विकास अधिकारी ने सचिव के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की है।
मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत देवगढ़ के अंतर्गत गढ़ौली निवासी जगना सहरिया आया। उसने सीडीओ से गुहार लगाई कि हमें जिंदा होने का सबूत दे दो। यह सुनकर सीडीओ चौंक गए। उन्होंने उससे पूरी बात बताने को कहा। जगना ने बताया कि एक साल से उसकी दिव्यांग पेंशन नहीं आई हैं। इस बारे में जब वह दिव्यांग विभाग गया तो वहां बताया गया कि वह एक वर्ष पहले मर चुका है। सत्यापन के दौरान सचिव द्वारा विभाग को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर उसे मृत घोषित करते हुए पेंशन बंद कर दी गई है। सीडीओ ने तत्काल बीडीओ बिरधा को पूरे प्रकरण की जांच करते हुए सत्यापन करने वाले सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित करने का निर्देश दिया। साथ ही नए सिरे से सत्यापन कर दिव्यांग कल्याण विभाग को रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

-
पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच बीडीओ बिरधा को सौंपी गई है। सचिव के खिलाफ कार्रवाई तो की ही जाएगी, साथ में दिव्यांग को जो नुकसान हुआ है, उसकी भी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन

केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें