महरौनी( ललितपुर)। सामुदायिक विकास भवन परिसर में मंगलवार को विधवा, विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन शिविर लगाया गया।
मंगलवार
को प्रात: 10 बजे से नगर पंचायत एवं विकासखंड महरौनी द्वारा लगाए गए शिविर
में पेंशन के लाभार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। इस दौरान नगर
पंचायत के अंतर्गत वृद्धावस्था के 184, विकलांग 17 एवं विधवा पेंशन हेतु 30
आवेदन प्राप्त हुए । वहीं, विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत वृद्धावस्था के
1695, विधवा 323 एवं विकलांग पेंशन के लिए 108 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके
पर लाभार्थियों के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा महरौनी में 12 नये खाते,
शाखा पठाविजैपुरा में 15 एवं स्टेट बैंक में पांच नए खाते खुले।
शिविर
में एसीएमओ डॉ. दोहरे के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय से आयी चिकित्सकों की
टीम द्वारा 115 लाभार्थियों का ब्लड प्रेशर, 115 की शुगर, 22 का मलेरिया,
तथा वृद्धावस्था पेंशन हेतु 40 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। साथ ही 12
लाभार्थियों के विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में जुटने वाली
भीड़ के मद्देनजर विकास खंड कार्यालय एवं नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी
व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जीपी
सिंह, एडीओ पंचायत धनीराम वर्मा, सतीश चंद्र व्यास, सहायक विकास अधिकारी
पीएन तिवारी, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश वर्मा, समाज कल्याण से लक्ष्मन सिंह
तोमर, जेई शिवकुमार मंगलम, अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा, पी एन तिवारी,
रामदास कुशवाहा, पार्षद अनिल शर्मा, हरनारायण तिवारी, विनोद साहू, संजू
नामदेव, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।