फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेक्षण प्रपत्र तीन व चार भरेंगे प्रगणक

Wed, 10 Jun 2015 12:57 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। विकास भवन के सभागार में पिछड़ी जाति की जनसंख्या के त्वरित सर्वेक्षण के मद्देनजर जिला स्तरीय अधिकारियों व नियुक्त पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस सर्वे में 931 प्रगणक व 106 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक लगाए गए हैं।


जिला पंचायत राज अधिकारी टी आर मौर्य ने पिछड़ी जाति की जनसंख्या के सर्वेक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के सर्वाधिक 930 अध्यापकों को सर्वेक्षण में लगाया गया है। सिंचाई विभाग के एक सींचपाल को भी लगाया गया है। परगनाधिकारी, उप जिलाधिकारी तालबेहट, महरौनी व ललितपुर को जोनल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने प्रगणकों को प्रपत्र तीन व चार एवं पर्यवेक्षकों को प्रपत्र पांच भरने के बारे में बताया। विकासखंड स्तर पर 13 जून को जोनल, ब्लाक अधिकारियों, पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, उप जिलाधिकारी महरौनी, तालबेहट व समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


15 से 21 जून तक चलेगा सर्वे
सर्वेक्षण का कार्य 15 से 21 जून तक चलेगा। 14 जून तक प्रगणकों को सर्वेकार्य संबंधी सामग्री का वितरण किया जाएगा। 22 से 23 जून तक ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतवार सूचियां तैयार की जाएगी। 24 से 30 जून तक पंचायतवार सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। 1 से 4 जुलाई तक आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 10 जुलाई तक आपत्तियां का निस्तारण किया जाएगा। 13 से 15 जुलाई तक जिला स्तर पर पंचायत की सूचियों का संकलन किया जाएगा। 18 जुलाई तक पंचायतवार सूचियों का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



देय नहीं होगा अवकाश
सर्वेक्षण में लगे कर्मियों को गणना की कार्य अवधि तक कोई अवकाश देय नहीं होगा। प्रशिक्षण में सभी खंड विकास अधिकारियों को रैपिड सर्वे के समस्त कार्यों को संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें