खेत में नष्ट हुई मूंगफली की फसल
- फोटो : LALITPUR
जखौरा (ललितपुर)। क्षेत्र के गांव विनेकाटौरन निवासी रामकुमार लोधी ने मूंगफली की फसल में खरपतवार नाशक दवा डालने के बाद फसल नष्ट होने की शिकायत की है। किसान का आरोप है कि उसने जब दुकानदार से कहा तो उसने गाली गलौज कर उसे दुकान से भगा दिया। उसने दुकानदार पर नकली दवा देने का आरोप लगाया है।
किसान का कहना है कि पिछले वर्ष उसने लोन पर एक ट्रैक्टर खरीदा था, इसका अभी ऋण बकाया है। उसने पिता की छह एकड़ जमीन और स्वयं की दो एकड़ जमीन पर मूंगफली की फसल बोई थी। कुछ जमीन ठेके पर लेकर खेती का कार्य किया था, लेकिन खेतों में खरपतवार नाशक दवा के छिड़काव करने से फसल नष्ट हो गई। इससे उसका काफी नुकसान हो गया। आरोप है कि खरपतवार नाशक दवा का दुकानदार ने पक्का बिल भी नहीं दिया। उसने डीएम को भेजी शिकायत में आरोपी दुकानदार की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।