फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मरीजों को एक रुपये में मिलेगी रक्त संबंधी सभी जांचों की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की गई शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी-सिलावन। कस्बा महरौनी में मरीजों को अब सिर्फ एक रुपये में खून से संबंधित सभी जांचों की सुविधा मिलेगी। यहां ब्लॉक परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट शुरू की गई है। इसमें सेलेक्ट्रा बायोकेमेस्ट्री मशीन से जांच होगी। इससे मरीजों को जांच के लिए न तो जिला मुख्यालय तक जाना पड़ेगा, न ही निजी जांच केंद्र पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।
सरकार ने ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना की है। महरोनी में भी यह यूनिट शुरू हो गई है। इसके शुरू होने से महरौनी और आसपास के क्षेत्र से आने वाले मरीजों को लीवर से संबंधित जांच, किडनी से संबंधित जांच के साथ ही बिलीरुबिन टोटल, बिलीरुबिन डायरेक्ट, एसजीओटी, एसजीपीटी यूनिक एसिड, यूरिया, क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल, प्रोटीन, टोटल प्रोटीन, शुगर, सीवीसी जैसी जांचों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इन सब जांचों के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह ने बताया कि कस्बा में पब्लिक हेल्थ यूनिट प्रारंभ हो गया है। यहां पर एक रुपये में मरीजों को सेलेक्ट्रा बायोकेमेस्ट्री मशीन से जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें