फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेज धूप और गर्मी से बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तेज धूप और गर्मी से मेडिकल काॅलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिसिन व बाल रोग विभाग की ओपीडी में उल्टी-दस्त, सिर में दर्द, घबराहट के अधिक मरीज आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 20 से 25 मरीज भर्ती हो रहे हैं, इससे वार्ड फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से डायरिया और दूषित खानपान से पेट रोग की समस्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से 24 घंटे में 20-25 मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर में सिरदर्द, उल्टी-दस्त, घबराहट की समस्या है। वहीं, पसीना अधिक आने और शरीर में पानी की कमी भी मिल रही है। कई मरीजों का रक्तचाप भी गड़बड़ा रहा है, जिन्हें भर्ती किया जा रहा है। देर रात तक वार्ड में पलंग फुल हो जा रहे हैं। हालांकि, सुबह होने पर मरीज डिस्चार्ज हो जाते हैं।
मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद ने बताया कि धूप और गर्मी में बाहर निकलने व दूषित खान पान से उल्टी-दस्त व पेट दर्द की समस्या हो रही है। गर्मी में पसीना निकलने से पानी की कमी हो रही है, इससे सिरदर्द व बुखार, बेचैनी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूषित भोजन और शादी-समारोह में अधिक खाने से पेट में दर्द, अपच और फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो रही है। ऐसे में खान-पान में संयम बरतें। बाल रोग विभाग के डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि ओपीडी में 60 से 70 बच्चे आ रहे हैं, इनमें चार से पांच बच्चों को उल्टी, दस्त के चलते भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
ये बरतें सावधानी
- धूप में निकलने से बचें। आवश्यक न हो तो सुबह 11 से दोपहर पांच बजे तक बाहर न निकलें।
- खाली पेट घर से न निकलें। साथ ही पानी लेकर चलें।
- पूरी बांह के कपड़े पहनें, सिर को ढंक कर चलें।
- बीपी के मरीज नियमित जांच कराएं। दवाइयां लेते रहें।
- छाछ, लस्सी, नींबू पानी, आम का पना, नारियल पानी का अधिक सेवन करें।
- तली हुई वस्तुओं से बचें।
- हरी सब्जी, सलाद व रसदार फलों का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें