फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ ट्रेन तो दूसरे दिन स्टेशन पर पहुंच रही हैं। बलिया जाने वाली 36 घंटे तो गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 25 घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को विलंब से चलने वाली ट्रेनों पर नजर डालें तो 01025 दादर सेंट्रल से बलिया जाने वाली स्पेशल ट्रेन ललितपुर सुबह 7.55 बजे आती है जो 36 घंटे की देरी से बताई जा रही है। 01027 गोरखपुर स्पेशल दादर सेंट्रल से गोरखपुर जाने वाली ललितपुर 25 घंटे की देरी से आने की संभावना है। 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली अपने निर्धारित समय शाम छह बजे से 15 घंटे देरी से चल रही है। 11078 झेलम एक्सप्रेस 22 घंटे तो 11077 झेलम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आ रही है। वहीं 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह 10.06 मिनट पर आने वाली शाम छह बजे के बाद ललितपुर स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें