फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। कपड़ों की तलाशी ली तो एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन

इसके आधार पर शव की शिनाख्त चंद्रपाल (60) पुत्र बैजू निवासी मोहल्ला कसहाई थाना कर्वी जनपद चित्रकूट के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो वह ललितपुर के लिए रवाना हो गए। जीआरपी थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो पता चला कि वह व्यक्ति ट्रेन की बोगी से नीचे उतरा और दो बोगियों के बीच में जाकर पटरी पर लेट गया। इसी दौरान ट्रेन चल दी। इससे वृद्ध यात्री की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें