फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चलती ट्रेन में यात्री की हुई मौत स्टेशन पर रोकी गई संपर्क क्रांति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यात्री के अचेत पड़े होने की सूचना मिलने के बाद भोपाल से झांसी की ओर जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह रोका गया। यात्री को आरपीएफ जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार की देर रात को कंट्रोल रूम के से आरपीएफ को सूचना मिली कि भोपाल की ओर से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति ट्रेन की बोगी में एक यात्री अचेत पड़ा है। ललितपुर में उक्त ट्रेन का स्टापेज न होने के बाद भी यात्री को इलाज के लिए पहुंचाने को उसे रोकने की बात कंट्रोल रूम से आरपीएफ को मिली। कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद आरपीएफ अलर्ट हुई और रेलवे स्टेशन पर 108 एंबुलेंस को बुलवा लिया था। कुछ देर बाद ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रुकी। बोगी में अचेत पड़े यात्री को आरपीएफ के द्वारा नीचे उतारा गया। ट्रेन स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इधर 108 एंबुलेंस की मदद से अचेत यात्री को आरपीएफ के जवान जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक मृतक यात्री के कपड़ों की तलाशी ली तो टिकट नहीं मिला। सिर्फ आधार कार्ड और एक डायरी मिली। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान रविशंकर झा (33) पुत्र गोविंद झा निवासी ग्राम रतवारा विढवारा औराई मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। वहीं पास मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर के जरिए मृतक के परिजनों से संपर्क किया और उनको घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन ललितपुर के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों के आने के बाद पता चल सकेगा कि रविशंकर कहां जा रहा था और उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें