फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्तीसागर एक्सप्रेस में यात्री की मौत

विज्ञापन
passenger dead in raptisagar
विज्ञापन
ललितपुर। गोरखपुर की ओर जा रही डाउन रूट की राप्तीसागर एक्सप्रेस में यात्री की मौत हो गई। जीआरपी ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन दो मिनट का स्टॉपेज होने के कारण ट्रेन आगे बढ़ गई और शव नहीं उतारा जा सका। इसके बाद ट्रेन को बिजरौठा रेलवे स्टेशन के पास जंगल में रोककर शव को उतारा और ललितपुर लाया गया।
विज्ञापन

राप्तीसागर एक्सप्रेस मंगलवार की देर रात भोपाल स्टेशन पहुंची, इसके बाद ट्रेन का स्टॉपेज ललितपुर है। भोपाल से चलने के बाद जीआरपी को राप्तीसागर एक्सप्रेस की बोगी संख्या एस-11 में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली। रात्रि करीब तीन बजे जब ट्रेन ललितपुर स्टेशन पहुंची तो जीआरपी शव को उतारने के लिए कोच के पास पहुंची, जीआरपी कर्मचारी कोच से शव निकालने का प्रयास ही कर रहे थे कि ट्रेन (दो मिनट का स्टॉपेज होने के कारण) का सिग्नल होने के कारण चल दी।
इसके बाद बिजरौठा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन को रोककर जीआरपी ने शव उतारा और ललितपुर लाए। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के माध्यम से उसकी शिनाख्त जिला फैजाबाद के कछिया निवासी अरविंद कुमार (28) पुत्र मिट्ठू के रूप में की। उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी गई। परिजनों ने युवक के बीमार होने और इसी के कारण मृत्यु की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

ट्रेन में सवार गोरखपुर निवासी भुवनेश्वर ने बताया कि उनका रिजर्वेशन ट्रेन के एस-11 की सीट संख्या 27 पर था। जब भोपाल में वह अपनी सीट पर पहुंचे तो वहां पहले से एक व्यक्ति को सोता पाया। जिस पर उन्होंने उक्त व्यक्ति को उठाने को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं उठा। इस पर उन्होंने उसे हिलाया तो वह मृत पड़ा था। इसके बाद उन्होंने सूचना ट्रेन में मौजूद टीसी को दी। लेकिन, ट्रेन का अगला स्टॉपेज ललितपुर होने के कारण जीआरपी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें