फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास वाले वाहनों को मिलेगी बार्डर क्रास करने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगराखुर्द। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। साथ ही सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली फूल सिंह ने कहा कि केवल पास वाले वाहनों को ही बार्डर पार करने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय पुलिस बल को निर्देश दिए गए कि जनपद की सीमा में किसी भी प्रकार का वाहन एवं किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एंबुलेंस से सवारी लाने की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए सीमा में प्रवेश करने वाली सभी एंबुलेंसों का निरीक्षण किया जाएगा। लोगों को लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराया जाए। आने - जाने वाले प्रत्येक वाहनों पर नजर भी रखें। मध्यप्रदेश से आ रहे प्रत्येक व्यक्ति और निकलने वाले वाहनों को रुकवाकर और ट्रकों की रस्सी तिरपाल खुलवाकर जानकारी ली जाए। इस दौरान थाना प्रभारी आनंद पांडेय, उप निरीक्षक गोविंद सक्सेना, उदयवीर सिंह आदि पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें