फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70.35 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

Thu, 29 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2015 के चतुर्थ चरण के तहत विकासखंड जखौरा के 108 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और चार जिला पंचायत सदस्यों के लिए 70.35 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई थीं। मतदाताओं में वोट डालने के लिए खासा उत्साह था। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम को पांच बजे तक चला। इसके लिए 183 मतदान केंद्रों के लिए 306 मतदेय स्थल बनाए गए थे। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए दो दर्जन सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों के अलावा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा सुपर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व एसपी प्रभाकर चौधरी लगातार मतदेय स्थलों का भ्रमण करते रहे। डीएम ने जखौरा विकासखंड के ग्राम बांसी, दैलवारा, लखनपुरा, आलापुर, जखौरा, धुरवारा, मसौरा कलां, मसौरा खुर्द, मिर्चवारा, जिजयावन, राजघाट, नदनवारा आदि अनेक मतदान केंद्रों/मतदान स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों को शांतिपूर्ण और सुचारु मतदान के लिए दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आदेशित किया कि वह मतदान केंद्र के 200 मीटर की दूरी के अंदर वाहन खड़ा नहीं होने दें।
विज्ञापन


चुनाव प्रेक्षक नेब्बूलाल ने प्राथमिक विद्यालय रौंड़ा में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदाताओं के पहचान पत्र चेक किए। इसके अलावा उन्होंने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। देर शाम को चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। विकासखंड जखौरा में मतदेय स्थलों पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं।

इस दौरान एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, अमिताभ यादव, पुलिस  उपाधीक्षक तालबेहट, पुलिस उपाधीक्षक सदर और पुलिस उपाधीक्षक नाराहट सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी निरंतर भ्रमण पर रहे। अफसरों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जनता की मतदान से संबंधित समस्याओं का समाधान भी कराया। वहीं, जिला मुख्यालय पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव  निर्वाचन नियंत्रण कक्ष में उपस्थितश् रहकर निर्वाचन से  जुड़ी प्रत्येक खबर पर नजर बनाए रहे।

पुनर्मतदान हुआ
ललितपुर। विकासखंड तालबेहट के जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड संख्या तीमन के दो मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान कराया गया। दोनों मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदेय स्थल संख्या- 96 ग्राम उदगवां पर 71.37 प्रतिशत व मतदेय स्थल संख्या-97 ग्राम वनगुआं खुर्द पर 89.74 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह रहा मतदान प्रतिशत
ललितपुर। जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सुबह नौ बजे तक 9.45 प्रतिशत, सुबह ग्यारह बजे तक 23.47 प्रतिशत, दिन में एक बजे तक 47.44 प्रतिशत, दिन में तीन बजे तक 57 प्रतिशत और शाम पांच बजे 70.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

सर्वाधित मतदान तीसरे चरण में
ललितपुर। चार चरणों में संपन्न हुए चुनाव के प्रथम चरण में 56 प्रतिशत, दूसरे चरण मेें 69.65 प्रतिशत, तीसरे चरण में 72 प्रतिशत और चौथे चरण में 70.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें