ललितपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में ललितपुर जिले के मतदाताओं ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मतदान किया है। दूसरे नंबर पर अमरोहा जिला और तीसरे नंबर पर सहारनपुर जिला रहा। झांसी ग्यारहवें स्थान पर रहा।
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड आंकड़ों के अनुसार जनपद ललितपुर में प्रथम चरण में 77.11 प्रतिशत, द्वितीय चरण में 77.71 प्रतिशत, तृतीय चरण में 74.58 प्रतिशत तथा चतुर्थ चरण में 77.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी प्रकार चारों चरणों के मतदान के कुल औसत प्रतिशत में भी जनपद ललितपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश स्तर पर चारों चरणों के मतदान के प्रतिशत का औसत टॉप 11 जिलों में इस प्रकार रहा है। ललितपुर में 76.91 प्रतिशत, अमरोहा 73.00 प्रतिशत, सहारनपुर 71.45 प्रतिशत, बाराबंकी 71.21 प्रतिशत, सीतापुर 70.98 प्रतिशत, लखीमपुर खीरी- 70.07 प्रतिशत, एटा 69.69 प्रतिशत, पीलीभीत 68.82 प्रतिशत, हमीरपुर 68.73 प्रतिशत, शामली 68.06 प्रतिशत और झांसी में 68.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।