फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से तीन डिब्बे स्टेशन पर छूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बीना से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से गार्ड समेत तीन डिब्बे रेलवे स्टेशन पर छूट गए। कुछ दूर जाने के बाद मालगाड़ी वापस आने पर छूटे डिब्बों को जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग पौने नौ बजे झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग देवगढ़ क्रॉसिंग के पहले खुल गई, इससे गार्ड और उससे लगे हुए दो डिब्बे पीछे छूट गए। पीछे छूटे हुए डिब्बे लुढ़कते हुए प्लेटफार्म संख्या तीन तक आ पहुंचे। गार्ड ने इसकी जानकारी चालक को दी तो उसने ट्रेन को रोका। कुछ समय बाद ट्रेन को पीछे लाकर छूटे हुए डिब्बों को जोड़ा, फिर ट्रेन को आगे बढ़ाया।
पीआरओ मनोज कुमार के अनुसार मालगाड़ी की कपलिंग खुलना सामान्य घटना है। ऐसा होने पर गार्ड द्वारा चालक को इसकी जानकारी दी जाती है और पीछे छूटे हुए डिब्बों के रुकने पर ट्रेन से जोड़कर आगे बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें