महिलाओं से अभद्रता करते हुए इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
एक और सरकार जहा महिलाओं के सम्मान में मिशन शक्ति जैसे अभियान चला रही हैं। वहीं, जिम्मेदार पदों पर बैठे पुलिसकर्मी महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने से बाज नहीं आते। बुधवार को सोशल मीडिया पर कोतवाली के थाना प्रभारी जनार्दन यादव का एक वीडियो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में प्रभारी निरीक्षक जनार्दन यादव महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनको लात से मारने की बात कहते हुए उनको बदतमीज औरत कहकर संबोधित करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। बता दें, मंगलवार को थाना बार के अलोनी सूबा गांव की महिलाए शराब बंदी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। यहा कोतवाली निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया।
गुस्से में भरे प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर लात से मारने की बात कहते हुए बदतमीज औरत कहते हुए धमकाया। करीब एक मिनट लंबा यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ सदर अभय नारायण राय के मुताबिक मामटो की जांच कराई जा रही है।
महिलाओं का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला आयोग इस संबंध में कार्रवाई करेगा।
- अनुपमा सिंह लोधी, सदस्य - राज्य महिला आयोग
वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। तो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अभय नारायण राय, क्षेत्रधिकारी सदर