फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के आरक्षण पर आपत्तियों की भरमार

विज्ञापन
election-logo.jpg - फोटो : election-logo.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर जारी किए आरक्षण पर बड़े पैमाने पर लोग अपनी आपत्तियों आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। पहले ही दिन 41 आपत्ति डीपीआरओ कार्यालय में पहुंच गईं थीं। दूसरे दिन शुक्रवार को करीब 60 लोग विभिन्न पदों पर आपत्ति देने पहुंचे। इसके अलावा ब्लाक कार्यालयों में भी आपत्ति ली जा रही हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों का आरक्षण तय होते ही सरगर्मी बढ़ गई है। ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण पर लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज कार्यालय में 41 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। सबसे पहली आपत्ति ग्राम खिरिया छतारा से प्राप्त हुई थी। वहीं, आज करीब साठ लोग अपनी आपत्ति लेकर पहुंचे। इनमें ग्राम रजवारा के लोगों ने भी आरक्षण पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। ब्लाक कार्यालयों में आपत्ति दर्ज कराने वालों की भीड़ लग रही है। इससे आरक्षण को लेकर लोगों की नाराजगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, प्रशासन पर बैठे अफसर तय किए आरक्षण को पारदर्शी प्रक्रिया बता रहे हैं। उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. अवधेश सिंह का कहना है कि पंचायत के विभिन्न पदों पर तय किए आरक्षण में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। आरक्षण जारी करने से पहले इसे जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व स्वयं मैंने इसे देखा है। यदि किसी व्यक्ति की आपत्ति जायज मिलती है तो उसकी आपत्ति पर विचार किया जाएगा।
----
यह है कार्यक्रम
आठ मार्च तक आपत्तियां स्वीकार की जाएगी। नौ मार्च को इनका संकलन किया जाएगा। दस से बारह मार्च तक अंतिम सूची को तैयार किया जाएगा। दस से बारह मार्च तक प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें