फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में डीएम को नदारद मिले 12 कर्मचारी

विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण मंडल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण मंडल और अधिशासी अभियंता कार्यालय विद्युत परीक्षण खंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी उपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों से एक सप्ताह के अंदर अलग- अलग स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 से चल रही ‘सौभाग्य योजना’ के तहत 504 ग्रामों एवं 797 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है। इनमें 54265 लाभार्थियों को सौभाग्य योजनांतर्गत संयोजन 664.970 किलोमीटर एचटी लाइन, 379.765 किलोमीटर थ्री फेस एलटी लाइन एवं 221.553 सिंगल फेस एलटी लाइन का निर्माण किया गया है। लाइनों के ऊर्जीकरण के लिए 16 केवीए के 160 नग, 25 केवीए के 904 नग एवं 63केवीए क्षमता के 77 नए वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना की गई है।
निरीक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता को थर्ड पार्टी मेधज टेक्नो कांसेप्ट प्रा. लि., लखनऊ द्वारा दी गई आख्या का शत-प्रतिशत परीक्षण कराकर एक सप्ताह के भीतर अवगत कराने का निर्देश दिया। निजी नलकूप संयोजनधारी किसानों के लिए अलग फीडर निर्माण की धीमी प्रगति पर अधीक्षण अभियंता को संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। पत्रावलियों का रखरखाव अस्त व्यस्त पाए जाने पर उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। निजी नलकूप संयोजन धारियों के विद्युत बिलों में 100 प्रतिशत सरचार्ज की माफी की योजना 15 मार्च तक लागू है, इसके प्रसार के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड के निरीक्षण में कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई और दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों जगदीश प्रसाद, कार्यालय सहायक, सुनील कुमार, टीजी-2, मुकेश कुमार शर्मा, कार्यालय सहायक (संविदा), रामकिशोर भार्गव, कार्यालय सहायक (संविदा), सुरेंद्र, कार्यालय सहायक (संविदा), संजय कुमार, पीआरडी जवान, महेंद्र सिंह, राजकुमार रायकवार, कंप्यूटर ऑपरेटर, सचिन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर, अभिषेक रावत कंप्यूटर ऑपरेटर से एक सप्ताह के अंदर अलग- अलग स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें