ललितपुर। निर्वाचन आयोग का काम बेहद सुस्ती भरा रहा। इससे विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित करने में देरी हुई। देर रात तक विभागीय अफसर चुनाव का ब्योरा नहीं उपलब्ध करा पाए। इतना ही नहीं, विभागीय वेबसाइट पर अपडेट नहीं हो पाई।
दो दिन चली मतगणना के पश्चात चुनाव परिणाम जानने के लिए लोग उत्सुक रहे, लेकिन निर्वाचन अधिकारियों की ढुलमुल शैली से मतगणना का काम तेजी से निपट नहीं पाया। देर रात्रि तक लोग चुनावी ब्योरा व जीत का प्रमाण पत्र पाने के लिए परेशान होते रहे। इससे विभिन्न पार्टियों के नेताओं में गहरी नाराजगी देखी गई।
----
ब्लाक बिरधा में यह जीते प्रधान
विकासखंड बिरधा की ग्राम पंचायत झरकोन में जगदीश सिंह, खिरिया छतारा में हरकुंवर, सिमरधा में निर्भय सिंह, उत्तमधाना में दुष्यंत, ठगारी में लाल सिंह, पिपई में नासिर खां, मादौन में सुदामा, कपासी में गीता देवी, जमुनिया में मुकेश, खितवांस में कमलेश कुमार, पटसेमरा में सुप्रिया देवी, खजुरिया में सुनीता, जीरोन में चंद्रमणि पुरोहित, बरखेरा में सविता, मैरतीकलां में नंदलाल, उमरिया डोंगरा में संतोषी देवी, नीमखेरा में देशराज, अंडेला में धनुषरानी, कलौथरा में राजेश्वरी, सेमरा में फूलबाई, दांवर में चिन्ना, ककोरिया में हरनाम, मुड़ारी में कृष्णाबाई, ऐरा में मनोज, बारौद में मीरा देवी, चीराकोडर में ज्ञानबाई, पालीग्रामीण में पार्वती प्रधान चुनी गई।