फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रभारी ने ली बैठक

विज्ञापन
congress logo.jpg - फोटो : congress logo.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कांग्रेस ने भी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाना आरंभ कर दिया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। इस दौरान अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि जनपद की सभी 21 जिला पंचायत सीटों पर कांग्रेस अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। पंचायत चुनाव में पार्टी के पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ता से उम्मीदवारों को जितवाने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। इस समय महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध का चारों ओर से बोल बाला है। आम आदमी, किसान व मजदूर खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पार्टी ने हमेशा से ही सर्व समाज के विकास के लिए काम किया है। पंचायत चुनाव के लिए संगठन से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि जिस वार्ड से प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार होगा, वहां का एक-एक कार्यकर्ता क्षेत्र में गांव-गांव पहुंचकर जनता से उम्मीदवार को जिताने के लिए ईमानदारी से मेहनत करेंगे। जिला प्रभारी ने पिछड़ा वर्ग के जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा, महासचिव पुनीत देवलिया, मोहन सिंह चंदेल, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग जितेंद्र विश्वकर्मा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक, मनीष श्रीमाली, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, महिला अध्यक्ष रेखा राजा गौर, ऊदल सिंह पटेल, संजय जैन मोदी, रामअवतार राजपूत, डॉ. सुनील खजुरिया उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव राकेश रजक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें