फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाली ने रोमांचक मुकाबले में विदिशा को 14 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-पाली। पाली खेल महोत्सव एवं मेले में मंगलवार को अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पाली ने विदिशा को 14 रन से पराजित किया। मैन ऑफ मैच मनीष कुशवाहा रहे।
क्रिकेट मैच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा ने किया। विदिशा टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। रवि ने सर्वाधिक 45 रन, राज ने 10, संकेत ने 19, वेद तिवारी ने 7 रन का योगदान दिया। विदिशा की तरफ से हर्ष, सुजल और रजनीश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदिशा की टीम 18.5 गेंद में 146 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

टीम के खिलाड़ी रजनीश ने 46 रन, राजा ने 26 रन, कनिष्क और हर्ष ने 11-11 रन का योगदान दिया। पाली की तरफ से मनीष कुशवाहा ने 3.5 ओवर में 23 रन देकर सात विकेट, रोहित, अभिषेक नामदेव एवं रवि ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ मैच मनीष कुशवाहा रहे। मैच संपन्न कराने में धर्मेंद्र रजक, सौरभ नायक, अरुण राजा, पुष्पेंद्र ठाकुर, अर्जुन झा व पुष्पेंद्र चौरसिया ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष व नगर पंचायत चेयरमैन मनीष तिवारी ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर नरेंद्र ताम्रकार, आशीष चौरसिया, जगदीश राय, शंकर त्यागी, महेंद्र कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, राघवेंद्र विश्वकर्मा, देवेंद्र प्रजापति, रजनीकांत, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें