फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक से भुगतान ने थाम दी जिंस की आवक

Tue, 09 May 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mandi, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी में चेक से भुगतान के कारण जिंस की आवक पर विपरीत असर पड़ रहा है। दस दिन पूर्व तक जहां मंडी में रोजाना बीस हजार से 25 हजार क्विंटल तक जिंस की आवक हो रही थी, वहीं अब यह घटकर पांच हजार क्विंटल तक रह गई है। दरअसल, किसान नकद भुगतान चाहते हैं। उन्हें चेक कैश कराने के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे बचने के लिए वह नकद भुगतान पाकर बाहर ही व्यापारियों को माल बेच दे रहे हैं।
विज्ञापन


शासन की नीतियों के तहत मंडी प्रशासन द्वारा गल्ला मंडी में जिंस की खरीद पर लेनदेन डिजिटल तरीके से करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व जिला प्रशासन द्वारा मंडी में चेक से भुगतान की नीति साफ करने के निर्देश दिए थे। व्यापारियों से चेक भुगतान प्रणाली अपनाने को कहा गया था। इसके चलते व्यापारियों द्वारा चेक से भुगतान पर ही जिंस की खरीद शुरू तो कर दी गई है, लेकिन इसका असर मंडी के व्यापार पर भी पड़ा है। चेक से भुगतान के चलते किसानों ने मंडी में कम और क्रय केंद्रों पर अधिक पहुंचना शुरू कर दिया है। दरअसल किसान चेक कैश कराने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटना चाहते हैं। यही कारण है कि मंडी में दस दिन पूर्व तक जहां 22 हजार क्विंटल आवक आ रही थी। ''वहीं, शनिवार को मात्र पांच हजार क्विंटल जिंस की आवक रही। सोमवार को करीब छह हजार क्विंटल जिंस की आवक रही है। यदि मंडी में अलग-अलग आने वाली जिंस में सोमवार को गेहूं की आवक दो हजार क्विंटल, चना एक से डेढ़ हजार क्विंटल, मटर दो हजार क्विंटल, मसूर दो हजार क्विंटल और महुआ भी करीब एक हजार क्विंटल तक बाजार में पहुंचा है।

चना 5100, मसूर 3700 रुपए प्रतिक्विंटल में बिकी
गल्ला मंडी में आवक कम होने के साथ ही जिंस के भाव स्थिर बने हैं। करीब दो सप्ताह से 50 से सौ रुपए के अंतराल के बीच ही जिंस के भाव झूल रहे हैं। इसके तहत फार्म गेहूं 1600 रुपए से 1950 रुपए प्रतिक्विंटल तक चल रहे हैं। जबकि, मील क्वालिटी गेहूं तो दस दिन से आना ही बंद हो गया है। मसूर 3650 रुपए प्रतिक्विंटल से 3700 रुपए प्रतिक्विंटल तक बिकी। मटर 2125 रुपए प्रतिक्विंटल से 2200 रुपए प्रतिक्विंटल तक रही। चना के भाव मंडी में सोमवार को पांच हजार से 5100 रुपए प्रतिक्विंटल तक रहे। महुआ भी 2100 रुपए प्रतिक्विंटल तक बिका।
विज्ञापन



मंडी व जिला प्रशासन द्वारा जिंस खरीद का भुगतान बिना चेक के नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इससे अब व्यापारी किसानों को चेक से ही जिंस की खरीद पर भुगतान कर रहे हैं, लेकिन किसान चेक से भुगतान लेने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि करीब दस दिन से मंडी में जिंस की आवक इतनी कम हुई है।
विज्ञापन

- अशोक जैन अनौरा, अध्यक्ष, गल्ला व्यापार संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें