फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसिका पागल बाबा के भजनों ने मचाई धूम

Sun, 28 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। श्रीराम कथा के दौरान भजन संध्या में शुक्रवार की देर रात वृंदावन से आए रसिका पागल बाबा और उनके साथियों ने एक से बढ़कर एक भक्ति पूर्ण भजन प्रस्तुत किए। रसिका पागल बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ बाबा ने देवाचार्य महाराज का आशीर्वाद लेकर किया।

नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सरदार वीके सिंह, प्रदीप चौबे, रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, धर्मेंद्र रावत, राजीव बबेले, सोनू पाठक, नरेश शेखावत व विष्णु अग्रवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। रसिका पागल बाबा ने अपनी प्रस्तुति में मेरी दया मयी राधे मेरी कृपा मयी राधे, जगत प्रीत मत करियो रे मनवा..., मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले तेरा..., आदि भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में दीनबंधु दास महाराज व गंगादास महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें