फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजी प्रक्रिया में उलझे जनपद के ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
oxigan plant.jpg - फोटो : oxigan plant.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियां सुस्त नजर आ रही हैं। जिले में अभी तक एक भी प्लांट आक्सीजन की आपूर्ति के लिए लायक नहीं हो पाया है। अधिकांश ऑक्सीजन प्लांट कागजी प्रक्रिया में उलझे हैं। जिला मुख्यालय पर स्थापित होने वाले प्लांट को फंड ही प्राप्त नहीं हो सका है। तालबेहट में भी कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में बढ़े संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई। अस्पतालों में बेड नहीं मिले। बेड मिले तो ऑक्सीजन की कमी पड़ गई। कई मरीजों को सुविधाओं के अभाव में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, जहां भी सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अब विशेषज्ञों के अनुसार अगस्त माह में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें बच्चों के चपेट आने का खतरा बना हुुआ है। जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमा तमाम तैयारियों में जुट गया है। जहां दो 50-50 बेड के एल-1 कोविड अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर 12 बेड का पीकू वार्ड स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

लेकिन वर्तमान में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए लगाए जा रहे प्लांट कागजी प्रक्रिया में उलझ कर रह गए हैं। जनपद में तीन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाना है। इनमें एक जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड से लगाया जाना है। जिसका प्रपोजल बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पीएम केयर फंड न मिलने के चलते अटक गया है। महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक निधि से लगाया जाना है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया के अंतर्गत टेंडर डाले गए हैं, खुलने पर कार्य शुरू किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में सीएसआर द्वारा प्लांट लगाया जा रहा है। जिसके पार्ट नोएडा से तैयार होकर आना है। वहीं बजाज पावर प्लांट में भी एक प्लांट लगाया जाना है। जिसका कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में सभी ऑक्सीजन प्लांटों के कार्य कागजी प्रक्रिया में उलझे हैं। संभावना के चलते अगस्त में तीसरी लहर आने पर यह प्लांट स्थापित नहीं हो सकेंगे।
-----
जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड मिलते ही प्लांट लगाना शुरू हो सकेगा। महरौनी के प्लांट को टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। अन्य प्लांट भी शीघ्र तैयार होंगे।
विज्ञापन

डॉ. डीके गर्ग, मुुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें