फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

Fri, 28 Mar 2025 12:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
ग्राम पुलवारा में ट्रॉली में ओवर लोड माल भरकर स्टंट दिखाता ट्रैक्टर चालक । 
विज्ञापन
ट्रैक्टर के स्टंट करने का वीडियो हुआ वायरल, लोगों का सड़कों पर सुरक्षित चलना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/पुलवारा। जनपद में हाईवे समेत विभिन्न सड़कों पर कई ओवरलोड वाहन मौत काल बनकर दौड़ रहे हैं। इनमें कई वाहनों में न तो रेडियम लगे हैं और न ही रिफ्लेक्टर लगे हैं। वाहनों में माल अधिक भरे होने से दिशा सूचक लाइटें तक नजर नहीं आ रहीं हैं। ऐसे में रात में सड़कों पर सुरक्षित चलना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
पुलवारा के कस्बा बार में बुधवार सुबह तय सीमा से अधिक स्पीड में जा रहे भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर चालक द्वारा स्टंट किए जाने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए क्षमता से अधिक भूसे से भरी ट्रॉली होने के बाद भी ट्रैक्टर से स्टंट करते हुए दो टायरों पर ले जाता हुआ नजर आ रहा है। जिससे लोगों की जान हलक में अटकी रही, लोग अपना बचाव करते नजर आए। बीच बस्ती ऐसे ओवरलोड वाहन व स्टंटबाजी के खिलाफ प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने की जरूरत है।
विज्ञापन



रस्म अदायगी कर रहा सचल दल
शासन ने नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई के लिए सचल दल बनाया है, लेकिन सचल दल रस्म अदायगी मात्र ही कर रहा है। यही कारण है कि सड़कों पर खुलेआम वाहन फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में वाहनों में क्षमता से अधिक व बाहर माल लादकर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर व रेडियम लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
-लिली चौधरी, यात्रीकर अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें