फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड, बिना हैल्मेट वाहन चलाने वालों पर कसा सिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड, बिना हेल्मेट पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार की शाम को पुलिस ने ओवरलोड वाहन, बिना हेल्मेट या बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। शहर में तीन मुख्य स्पॉट तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा और इलाइट चौराहा पर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर बुधवार की शाम चार बजे से सात बजे बजे पूरे जिले में वाहन चेकिंग की गई। ओवरलोड वाहन चलाने, बिना हेल्मेट व बिना सीट बैल्ट एवं बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के चालान किए और जुर्माना वसूला गया। शहर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा व इलाइट चौराहा पर पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग की गई। तुवन चौराहा पर यातायात निरीक्षक आशुतोष मिश्रा जब चेकिंग कर रहे थे तो पांच सवारी के साथ चला रहे एक दो पहिया वाहन को रोक लिया तो यहां नियमों की धज्जियों को खुला चैलेंज कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने वाहन को रोककर उसका चालान कर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला। हालांकि, बीच-बीच में कुछ इसी प्रकार के तीन सवारी व अधिक सवारी के दृश्य भी देखने को मिले तो वाहन चेकिंग के दौरान चर्चा का विषय बने रहे। एक वाहन चालक तो चेकिंग के दौरान ही अपनी बाइक पर पूरा परिवार लेकर साथ चल रहा था और उसकी बाइक पर उसकी पत्नी समेत चार बच्चे बैठे थे। चेकिंग होती देख कईयों ने तो अपना रास्ता ही बदल दिया। वाहन पकड़े जाने पर कईयों ने सिफारिशें भी लगानी चाही, लेकिन बात नहीं बन सकी। चेकिंग में 35 वाहनों के चालान किए गए और 13 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया।

दो पहिया वाहन पर छह सवारियों को बिठाकर नियमों को मुंह चिढ़ाता चालक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें