फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भृगुवंशी जोशी ब्राह्मण समाज समिति के सामाजिक सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकास खंड जखौरा अंतर्गत ग्राम नगवांस में भृगुवंशीय जोशी ब्राह्मण समाज समिति के सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक नारी शक्ति, वयोवृद्ध प्रबुद्धजन व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण जोशी ने कहा कि समाज के सभी व्यक्तियों में नवचेतना, नव जागृति के संचार के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने महाऋषि भृगु की जयंती भव्यता व हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने सनातन संस्कार के अनुसार सामाजिक सुधार के कार्य करने चाहिए। मौके पर मनोज जोशी, योगेश शर्मा, संतोष जोशी, हेमंत जोशी, ओम प्रकाश, जागेश्वर प्रसाद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें