फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन दिवस में खुले आम खुली रही दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने दुकान खोल लॉकडाउन का उड़ाया मजाक
विज्ञापन

महरौनी/ललितपुर। महरौनी क्षेत्र में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो पा रहा है। शनिवार को लॉकडाउन होने के बाद भी धड़ल्ले से दुकानें खुली रहीं।
कस्बा में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर जारी किए गए लॉकडाउन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते यहां पर शनिवार को बाजार में अधिकांश दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की चैन को तोड़ने व संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लागूू किया गया है। जिसमें दुकानों को बंद रखे जाने का प्रावधान है, लेकिन शनिवार को लॉकडाउन होने के बाद भी अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खोल लिया। इनमें न तो सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा है। ऐसी ही स्थिति कस्बा स्थित मड़ावरा मार्ग, बाजार और ललितपुर मार्ग पर स्थित बाजार में कुछ दुकानें ही खुली रहीं जबकि टीकमगढ़ मार्ग पर स्थित बाजार, गांधी चौक बाजार में 80 प्रतिशत दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

दुकानदार लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, जो पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मो. कमर, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें