फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत वाणाघाट पुल के पास मध्य प्रदेश सीमा के पहले एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना बानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला के देहात थाने के अंतर्गत ग्राम कारी बजरुआ बाड़ निवासी सतेंद्र अहिरवार (19) पुत्र अशोक अहिरवार शुक्रवार को अपनी बहन रीना के घर बानपुर क्षेत्र के ग्राम उदया में फलदान समारोह में शामिल होने गया था। समारोह में शामिल होने के बाद शुक्रवार को ही देर शाम को ही वह वापस घर जाने के लिए अपनी बाइक से लौट रहा था और देर शाम को करीब सात बजे जब वह मध्य प्रदेश सीमा पर बनी नदी के वाणाघाट पुल के पास ही पहुंचा था कि अचानक से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक के बहनोई ग्राम उदया निवासी रमेश ने बताया कि उनके यहां फलदान समारोह से लौटने के दौरान वाणाघाट पुल के पास यह दुर्घटना हुई है। मृतक दो बहन व दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें