फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में रिक्त उचित दर की दुकानों का होगा चयन

विज्ञापन
wheat.jpeg - फोटो : wheat.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के विभिन्न विकासखंडों में रिक्त 18 उचित दर दुकानों के चयन की प्रक्रिया खुली बैठक में अपनाई जाएगी। जिलाधिकारी ने खुली बैठक में दुकान का प्रस्ताव लेने के लिए जिले के अधिकारी नामित किए हैं। उन्होंने तीन दिवस के अंदर प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में अनियमित वितरण के चलते विभिन्न तिथियों में 18 उचित दर दुकानों को निरस्त किया गया था। जिस कारण इन दुकानों के कार्ड धारकों को दूसरी दुकानों से संबद्ध किया गया। शासन के निर्देश हैं कि जो दुकान रिक्त हैं, उनके प्रस्ताव प्राप्त कर चयन कर लिया जाए। इसके अनुपालन में दुकानों के चयन की प्रक्रिया आरंभ की गई है। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई है। इस क्रम में 28 जून को दोपहर दो बजे ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने पंद्रह दिन के अंदर नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। उचित दर दुकानों की नियमानुसार नियुक्ति संबंधी कार्रवाई पूर्ण हो जाने पर संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा अपने क्षेत्रांतर्गत दुकानों को नियुक्ति की तिथि से एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन अपडेट भी कराया जाएगा। उधर, नामित अधिकारी में खंड विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तालबेहट व बार, भूमि संरक्षण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मडावरा, जिला कृृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी महरौनी शामिल हैं।
-----
यह हैं रिक्त दुकानें
विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां, मैरतीकला, जमुनिया, बिजौरी, बालाबेहट, ब्लाक जखौरा में पंचमपुर, मैनवार, ललितपुर ग्रामीण, रायपुर, ब्लाक तालबेहट में खांदी, ब्लाक बार में दरौनी, जरावली, ब्लाक मड़ावरा में कारीटोरन, ब्लाक महरौनी में अगोड़ी की उचित दर दुकान रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें