गेहूं खरीद में गड़बड़ी को लेकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गेहूं खरीद में गड़बड़ी को लेकर कल्याणपुरा किसान सेवा समिति क्रय केंद्र कैलगुवां बाईपास पर धरना दिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं। इससे किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचनी पड़ रही है।
जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि यूपी में में 378 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था जो अभी तक मात्र 14% हो गया है। क्रय केंद्रों पर किसान को प्रभारियों की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। किसान पैसे की जरूरत पड़ने पर अपना गेहूं औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों ने समिति के मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी। इसके उपरांत पंद्रह जुलाई तक खरीद चालू रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को सौंपा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, नेहा शर्मा महिला जिला अध्यक्ष, प्रदीप रिछारिया जिला उपाध्यक्ष, पुनीत देवलिया एड, जिला महासचिव राकेश रजक, डॉक्टर सुनील खजुरिया, बहादुर अहिरवार पीसीसी, कुलदीप पाठक, वैभव जेन एडवोकेट, उवेश खान, कमल किशोर आदि उपस्थित रहे। पार्टी के पदाधिकारियों ने जिले की सामाजिक संस्था, जिला बार संघ, प्रेस क्लब, मदर टेरेसा आश्रम में होम आइसोलेशन किट वितरित की।