फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की विदाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं:राजभर.

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुकुट पहनाते तिलकचंद्र अहिरवार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में यूपी से भाजपा का खदेड़ा होने वाला है। सत्ता से भाजपा को बेदखल किए बगैर महंगाई कम नहीं हो पाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को नारा देते हुए कहा कि जब तक भाजपा की विदाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में खेला होबे के बाद अब प्रदेश में खदेड़ा होबे।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अगले चुनाव में पूर्वांचल में भाजपा साफ होने वाली है। वहां की 163 में से 150 सपा की झोली में आएंगी। देश में हुए उप चुनावों में भाजपा के बुरी तरह से हारने के बाद डीजल-पेटोल की कीमतों में 12 रुपये की कमी कर दी गई। इस दौरान राजभर ने कहा कि इस सरकार में सभी वर्ग परेशान हैं। ये जीभ और जीप चलाने वाली सरकार है। इसके अलावा सरकार के बस में कुछ नहीं है। योगी का मंदिर में जाकर घंटा बजाना ही ठीक होगा। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। जबकि, अभी बिजली का बिल किसानों को करंट लगा रहा है। सरकार में बने रहने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। इस दौरान राजभर ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी दुनिया के सबसे बड़े झूठ बोलने वाले नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें