फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र पंद्रह घंटे मिल रही बिजली

Mon, 08 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड को पर्याप्त बिजली देने की प्रदेश शासन की घोषणा को विद्युत विभाग द्वारा पलीता लगाया जा रहा है।  जनपद को मात्र औसत 15 घंटे बिजली ही उपलब्ध की जा रही है। जबकि फाल्ट आदि के कारण तीन से चार घंटे की अघोषित बिजली कटौती भी की जाती है, जिसका समायोजन रोस्टर से होने वाली बिजली कटौती में भी नहीं होता है। इस तरह जनपद को मात्र 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। 
विज्ञापन


प्रदेेश शासन द्वारा बुंदेलखंड में 24 घंटे बिजली दिए जाने का प्रचार किया जा रहा है। जबकि हकीकत देखी जाए, तो बिल्कुल हटकर है। शासन की ही संस्था पनकी कंट्रोल द्वारा बुंदेलखंड में बिजली कटौती का रोस्टर लागू किया गया है। पनकी कंट्रोल के आदेश  संख्या एल/490, जेजी/502 व के/706 केे अनुसार जनपद में एक अगस्त 2016 से 31 अगस्त 2016 तक दो चरणों में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक और रात्रि में आठ बजे से रात दस बजे तक चार घंटे की बिजली कटौती का रोस्टर लागू किया गया है। जिसके अनुसार भी जनपद को बीस घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन पारीछा से जनपद को मात्र 15 से 17 घंटे ही बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

 शनिवार को चौबीस घंटे में कुल 17.15 घंटे ही बिजली उपलब्ध कराई गई, जिसमें गल्ला मंडी सब स्टेशन के फीडर संख्या एक को 14.05 घंटा, फीडर संख्या तीन को 14.55 घंटा, फीडर चार को 15.30 घंटा, फीडर पांच को 16.10 घंटा, नेहरुनगर फीडर को 15.35 घंटा, पिसनारी फीडर को 15.50 घंटा, गोविंद नगर फीडर को 16.20 घंटा और ग्रामीण क्षेत्र के राजघाट फीडर को 12.55 घंटा एवं देवगढ़ फीडर को 11.15 घंटा बिजली मिल सकी है। 
विज्ञापन


अंधाधुंध कटौती से बढ़ रहा आक्रोश
अंधाधुंध हो रही बिजली कटौती से जनपदवासियों में लगातार आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को तालबेहट में बिजली कटौती के विरोध में आक्रोशित जनता ने वाहन रैली निकालते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया था और बिजली कटौती बंद कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। 

सदनशाह का ट्रांसफार्मर फुंका
गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर चार के अंतर्गत मुहल्ला सदनशाह का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की रात 11 बजे तेज आवाज के साथ फुंक गया। रात्रि में ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया जा सका, लेकिन विभाग द्वारा दूसरा नया ट्रांसफार्मर अगले दिन रविवार को शाम साढ़े चार बजे तक बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से मुहल्ले में करीब 17 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें