फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 25 मरीज ही पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
सूना पड़ा जिला चिकित्सालय परिसर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जनता कर्फ्यू का जहां आम लोगों ने समर्थन किया, वहीं जिला अस्पताल में सामान्य मरीजों की संख्या में भी भारी कमी रही। सामान्य दिनों में 130 मरीज इलाज कराने के लिए आते थे, लेकिन रविवार को मात्र 25 मरीज ही उपचार को आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी में प्रतिदिन लगभग 130 मरीज इलाज कराने के लिए आते हें। इनमें लगभग आधा दर्जन मरीज वाहन दुर्घटनाओं के आते हैं। अन्य बीमारी व सामान्य मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं, लेकिन रविवार कोरोना संक्रमण को लेकर आयोजित जनता कर्फ्यू का असर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में देखने को मिला। यहां सामान्य दिनों की अपेक्षा केवल 30 फीसदी मरीज ही इलाज के लिए आए। हालांकि, इसका कारण वाहनों की आवाजाही बंद होना भी हो सकता है। जिले में निजी और सरकारी दोनों ही बसों का संचालन बंद रहा। शहर में टैक्सियां नहीं चलीं। इससे मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच सके। वहीं, कोरोना से बचाव को लेकर जनता कर्फ्यू में सामान्य मरीजों से आह्वान किया गया था कि रुटीन चेकअप वाले मरीज अस्पताल में न जाएं। परिचित चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें