ललितपुर। कस्बा बांसी स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के के सिंह ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए एक जुलाई से सभी कक्षाओं में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ शुरू हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि शासन व विश्वविद्यालय की गाइड लाइन और नियमों का पालन किया जा रहा है। प्रवेश के समय सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, मास्क पर जोर दिया जा रहा है। ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जानी हैं। विषयों के नोट्स ई-मेल से भेजे जाएंगे। संस्थापक डॉ. आर एन यादव एवं प्रबंधक उमा यादव ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बृजनंदन, कार्यालय अधीक्षक आरएस यादव, प्रो. राजेश विक्रम, प्रो. रामसंजीवन, प्रो. मीरा आदि उपस्थित रहे। प्रह्लाद नामदेव, संजू यादव, विनोद कुमार, मलखान सिंह, निर्पतलाल, उद्देत आदि का विशेष सहयोग रहा।