फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन प्राप्त करें खतौनी

Tue, 03 May 2016 12:42 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
भूमि रजिस्ट्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। राजस्व परिषद उप्र द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तहसील में सोमवार को ऑनलाइन भूलेख सॉफ्टवेयर का फीता काटकर जिलाधिकारी ने शुभारंभ किया। राजस्व परिषद की वेबसाइट के माध्यम से उप्र के पांच जनपदों की 10 तहसीलों समेत ललितपुर जिले की सदर व महरौनी तहसील के भूलेख से संबंधित समस्त डाटा व खतौनी को ऑनलाइन किया गया है।   
विज्ञापन


सोमवार को तहसील ललितपुर सदर में जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने कंप्यूटर कक्ष में पहुंच कर उपस्थित किसानों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा जारी खतौनी की नकल प्रदान की। बताया गया कि ऑनलाइन भूलेख सॉफ्टवेयर का निर्माण एनआईसी राज्य एकक लखनऊ के मुख्य प्रणाली विश्लेषक राजेश कुमार गंगल की देखरेख में किया गया है। राजस्व परिषद की इस वेबसाइट के माध्यम से उप्र के पांच जनपदों (ललितपुर, बिजनौर, औरैया, अलीगढ़ व जेपीनगर) की 10 तहसीलों के भूलेख डाटा व खतौनी को ऑनलाइन किया गया है। इसमें ललितपुर जिले की ललितपुर सदर तथा महरौनी तहसील शामिल है। अब अमल दरामद व खतौनी सॉफ्टवेयर पर ही निर्गत किए जाएंगें। राजस्व परिषद द्वारा कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के लिए मोबाइल एप्लीकेशन एंड्रॉयड की सुविधा भी उपलब्ध करायी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आम जनमानस को भूलेख से संबंधित खतौनी की नकल आसानी से कम समय में प्राप्त हो सकेगी। जिलाधिकारी ने तहसीलदार अवधेश कुमार निगम से इस प्रणाली के माध्यम से जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, रजिस्ट्रार देवकी, नंदन कौशिक, अर्पित जैन, एकांश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें