ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की गई।
सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी गणेशराम रजक को दिए गए ज्ञापन में कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि तीस नवंबर तय की गई।
इस दौरान इंटरनेट की स्पीड धीमी होने व वेबसाइट नहीं खुलने जैसी समस्याएं आईं, जिस कारण अनेक छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म नहीं भर सके। यदि अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी जाए तो अवशेष छात्र-छात्राओं को परीक्षा में प्रतिभाग करने का अवसर मिल जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रशांत पांडेय, मुनीष साहू, सुलभ साहू, आशीष नायक, अजय नायक, भरत प्रजापति, अमन जैन, अभिषेक साहू, राज झा, देवेंद्र पांडे, राहुल राजपूत, आशीष श्रीवास शामिल रहे।