फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय सहन करने वाला रामभक्त नहीं : पांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। मड़ावरा रोड स्थित हजारी साहू के आवास पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की गोष्ठी का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में हुआ। टोली नायक नमोनारायण पांडे ने कहा कि व्यक्ति को राम या रावण किसी एक पक्ष में रहना ही होगा, बीच का कोई स्थान नहीं होता। राम का नाम लेने वाला यदि अन्याय और अत्याचार सहन करता है तो वह सच्चा राम भक्त नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष माता भगवती देवी शर्मा जी का जन्म शताब्दी वर्ष और सन् 1926 से प्रज्ज्वलित अखंड दीप का शताब्दी वर्ष गायत्री परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी वर्ष दो ऐतिहासिक घटनाएं अपने 100 वर्ष पूर्ण करेंगी। राम विलास खरे ने कहा कि परिवार, समाज, राष्ट्र एवं विश्व के विकास में नारी की केंद्रीय भूमिका है। इस दौरान प्राचार्य आशुतोष यादव, भास्कर तिवारी, जिला समन्वयक आरबी नायक, प्रीतम सिंह राजपूत, इंजी. प्रखर खरे, प्रशांत साहू, निहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें