फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में गई किशोरी व युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन की ससुराल आए किशोर को उसी गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी से एकतरफा प्रेम हो गया। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि इसी चक्कर में किशोर बार-बार बेटी को परेशान करता था। इसी से आहत होकर किशोरी ने बृहस्पतिवार की देर शाम को घर में कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृृतका की मां की तहरीर के आधार पर थाना जाखलौन पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आरोपी किशोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि किशोरी की मौत की खबर से दुखी युवक ने भी बृहस्पतिवार की रात में ही तालबेहट क्षेत्र स्थित अपने गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतका किशोरी की मां का कहना है कि दो दिन पहले सात जुलाई को किशोर उसके घर आया था और बेटी को परेशान कर रहा था, जिसकी सूचना उसने डायल 112 पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर जाखलौन थाना पुलिस ने शुक्रवार को सुबह आरोपी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि बीते दो दिन पहले किशोरी की मां ने डायल 112 को सूचना देकर युवक द्वारा उसकी बेटी को परेशान करने की शिकायत की, जिस पर किशोर पुलिस के पहुंचने से पहले ही किसी प्रकार अपनी बहन के गांव से भागकर वापस तालबेहट स्थित अपने गांव लौट गया था, लेकिन रात में जब बहन-बहनोई द्वारा उसे किशोरी की मौत की सूचना मिली, तो उसने भी देर रात में घर के कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें