फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर हड़पे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावन। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी एक बेरोजगार युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख से अधिक रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में अमरेंद्र लिटौरिया ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व थाना जखौरा के एक ग्राम निवासी एक युवक उसके पास आया और पंचायती राज विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गया और युवक के मांगने पर उसने एक लाख बाइस हजार रुपये दे दिए, लेकिन दो वर्ष के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उसने पैसे वापस मांगे, तो उक्त व्यक्ति ने अभद्रता करते हुए पैसा वापस देने से मना कर दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें