ललितपुर। बुधवार को एक वृद्ध संक्रमित की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़कर 31 पहुंच गई है। वहीं, नए 37 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2070 पहुंच गई है। इनमें 1604 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी 71 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति बीते दिनों संक्रमित पाए गए थे। जिन्हें बुखार, खांसी के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। संक्रमित होने के बाद लक्षण होने पर उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां पर मंगलवार को देर रात्रि में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़कर 31 पहुंच गई है। वहीं 32 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें रेसिडेंशल ब्लॉक डिस्ट्रिक निवासी दो, लक्ष्मीपुरा निवासी चार, आजादपुरा निवासी दो, सिविल लाइन निवासी दो, नझाई बाजार निवासी तीन, सरायपुरा निवासी तीन व नई बस्ती, रावतयाना, डोढ़ाघाट, आईटीआई कॉलौनी, तहसील परिसर, पिसनारी बाग निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा कस्बा निवासी, ग्राम राजघाट, ग्राम सिवनी खुर्द, ब्लॉक बिरधा के ग्राम पटसेमरा, गदयाना, कल्यानपुरा, तहसील महरौनी के कस्बा, तालबेहट कस्बा में मोहल्ला चौबयाना निवासी पांच, ग्राम बनगुवां व मड़ावरा के ग्राम रनगांव, लिधौरा निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
651 सैंपलों की नहीं आई जांच रिपोर्ट
14 व 13 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए, जिनमें 651 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इससे सैंपल देने वाले व्यक्ति क्वारंटीन बने हुए हैं।
बुधवार को 37 व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। वहीं महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी