फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमौरा बस स्टैंड की पुलिया के पास तेज रफ्तार आ रही दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम जमौरा के बस स्टैंड की पुलिया के पास बुधवार को रात सात बजे दो बाइकों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे एक बाइक पर सवार ग्राम धर्मपुरा निवासी कुंजीलाल अहिरवार (56) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सुखलाल (55) पुत्र हल्के एवं मलखान (32) पुत्र हरवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जखौरा सीएचसी पहुंचाया गया चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें