फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना तालबेहट के अंतर्गत तेरई फाटक पुलिस चौकी शहजाद नदी के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

थाना तालबेहट के अंतर्गत ग्राम रजावन निवासी मुरारी (26) पुत्र शिवराज कुशवाहा रविवार को देर शाम करीब साढ़े छह बजे घर पर बिना बताए अपनी बाइक से ललितपुर गया था। अभी वह तेरई फाटक के आगे शहजाद नदी के पास ही पहुंचा था कि पुल के ठीक पहले उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर एक एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस चालक ने मृतक के पास मिले मोबाइल से नंबर डायल करके उसके परिचितों को फोन करके घटना की जानकारी दी, यह नंबर उसके गांव के ही एक युवक का था। युवक ने मुरारी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता शिवराज ने बताया कि उन्होंने पुत्र से रात में बाहर जाने के बारे में पूछा था लेकिन उसने बताया कि वह अभी आ रहा है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। मृतक अपने पिता की इकलौता पुत्र था।
अज्ञात वाहन की टक्कर में एक गंभीर
तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चौकी तेरई फाटक अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप एक चार पहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली के अंतर्गत तेरई फाटक निवासी प्रकाश (20) पुत्र हरिदास दोपहर में सड़क पर कर रहा था। उसी समय झांसी की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें