फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 वर्षीय वृद्घ समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। लगातार नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को सैंपलों की आई रिपोर्ट में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1,606 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 635 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे गएं। ट्रू- नॉट किट से आठ व एंटीजन किट से 961 सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति व एंटीजन जांच की रिपोर्ट में पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितो में शहर के मोहल्ला गांधीनगर चंडी मंदिर के पास निवासी 71 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति और बसंत बिहार कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के ग्राम लागौन में 60 वर्षीय व्यक्ति, तहसील मड़ावरा के ग्राम पहाड़ीकलां निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम सौंरई निवासी 17 वर्षीय बालिका और ग्राम रनगांव निवासी 50 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। इनमें एक को होमआइसोलेशन, एक को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज और चार को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

----------
3,030 पहुंचा आंकड़ा
कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,030 पहुंच गई है। इनमें 45 संक्रमितों की मौत हो चुकी। 2,906 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 79 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा पांच दिन से आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी जांच को भेजे गए 1,757 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
------
रविवार को विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शनों से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध समेत छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- डा. मुकेश दुबे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें