फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम गौना स्थित हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार चालक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम गौना नयागांव निवासी देवेंद्र सिंह (23) पुत्र महेंद्र सिंह रविवार को दोपहर में बाइक से डीजल भरवाने के लिए अमझरा घाटी के पास स्थित पेट्रोल पर जा रहा था। तभी वह गौना तिराहा के पास हाईवे पर पहुंचा ही था कि सागर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नया गांव निवासी देवेंद्र के रूप में की गई। सूचना मिलने पर परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें