फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वृद्घ महिला मिली कोविड संक्रमित

विज्ञापन
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1064 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। इनमें 431 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। चार सैंपल ट्रू-नॉट से और एंटीजन किट से 629 सैंपल लिए गए। इनमें एंटीजन किट से लिए गए सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में कस्बा तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी 60 वर्षीय महिला वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है, जिसे उपचार के लिए एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-----
3,400 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 3,400 हो गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3,299 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 60 पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि, बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,008 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

-------
बृहस्पतिवार को टीमों द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में 60 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
- डा. देशराज सिंह
एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें